फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration did not wake up even after the accident, people were moving through water filled underpass

Faridabad News: हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, अंडरपास में भरे पानी के बीच से आवाजाही कर रहे लोग

Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Administration did not wake up even after the accident, people were moving through water filled underpass
एनएचपीसी अंडरपास में अभी भी भरा है पानी, न कोई बैरिकेडिंग न पुलिस तैनात
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास का पानी सूखा, जेसीबी से गाद निकाल कर लोगों के लिए खोला गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश के दो दिन बाद ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास से भले भी पानी निकाल दिया गया हो लेकिन एनएचपीसी अंडरपास में अभी भी काफी पानी भरा है। मौके पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए न कोई बैरिकेडिंग की गई है और न पुलिस तैनात है। ऐसे में लोग जान हथेली पर रखकर पानी के बीच से आवाजाही कर रहे हैं। जिससे एक और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
औद्योगिक नगरी में तीन अंडरपास हैं, जो एनआईटी, बड़खल और सूरजकुंड के लाखों लोगों को हाईवे से जोड़ते हैं। रोजाना करीब एक लाख से अधिक लोग इनसे आवाजाही करते हैं। शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भर गया था। जिसमें कार समेत डूबने से दो बैंक अधिकारियों की मौत हो गई थी। जिसमें एक गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा का प्रबंधक था और दूसरा कैशियर था। दोनों की मौत के बाद प्रशासन ने आनन फानन में शनिवार को पानी निकासी शुरू की। रविवार को अंडरपास से पानी निकाल दिया गया। साथ ही नगर निगम अधिकारियों ने जेसीबी से गाद को साफ करवा लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

--
एनएचपीसी अंडरपास में भरा पानी, लापरवाही पड़ सकती है भारी

एनएचपीसी अंंडरपास ग्रीन फील्ड कॉलोनी, दयालबाग आदि इलाकों को हाईवे से जोड़ता है। इससे रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते है। अंडरपास में दूसरे दिन भी काफी पानी भरा देखने को मिला। इस दौरान अंडरपास से लोगों की आवाजाही रोकने के लिए मौके पर न तो चेतावनी बोर्ड, साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग की गई थी और न ही पुलिस कर्मी तैनात थे। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक पानी के बीच से आवाजाही कर रहे हैं, जिससे यहां एक बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
सभी अंडरपासों में बारिश के दौरान जलभराव के बीच से आवाजाही न करें। इसलिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग कराई जाएगी। जिससे हादसों को रोका जा सके। - विरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed