फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration busy in preparations to deal with flood

Faridabad News: बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations to deal with flood
चांदपुर गांव में करीब 15 एकड़ जमीन पर बड़े तालाब का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
तालाब निर्माण, सुरक्षा दीवार और रेस्क्यू बोट से निचले इलाकों को राहत देने की योजना शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार पहले से ही सतर्क रुख अपनाते हुए बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए तीन स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। हर साल बरसात के मौसम में निचले इलाकों में पानी भरने और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की समस्या सामने आती रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

पहले स्तर के तहत नंगला माजरा चांदपुर गांव में करीब 15 एकड़ जमीन पर बड़े तालाब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस तालाब का मकसद बारिश के अतिरिक्त पानी और यमुना के बढ़ते जल को रोककर आसपास के इलाकों में फैलने से बचाना है। अधिकारियों का कहना है कि यह तालाब न केवल जलभराव को कम करेगा बल्कि भविष्य में पानी के बेहतर प्रबंधन में भी मददगार साबित होगा। खास बात यह है कि इस योजना से आसपास के खेतों और घरों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जो हर साल पानी भरने से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


दूसरे स्तर पर यमुना किनारे बसे संवेदनशील गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। छांयसा, मोहना और घुरासन जैसे गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से स्टोन स्टड और करीब 1.1 किलोमीटर लंबी मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इन इलाकों में पहले भी बाढ़ का खतरा बना रहता है और कई बार पानी गांवों तक पहुंच चुका है। ऐसे में यह दीवार पानी के बहाव को नियंत्रित करने और गांवों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे स्तर पर प्रशासन ने रेस्क्यू और राहत कार्यों को मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके तहत 15 फीट लंबी एल्युमीनियम की नाव पहले से तैयार रखी जाएंगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इन नाव के जरिये जलभराव या बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही राहत टीमों को भी मौके पर तेजी से काम करने में मदद मिलेगी। पूरी रणनीति का फोकस मानसून से पहले सभी तैयारियों को पूरा करना है, ताकि किसी भी स्थिति में लोगों को समय पर मदद मिल सके और नुकसान को कम किया जा सके।

मानसून से पहले पूरा होगा काम
प्रशासन का साफ लक्ष्य है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। तालाब, सुरक्षा दीवार और रेस्क्यू व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकेंगे, जिससे नुकसान को कम किया जा सकेगा।

-
इन तैयारियों से बाढ़ और जलभराव की समस्या कम होगी, लोगों को समय पर राहत मिलेगी और निचले इलाकों में रहने वालों को सीधा फायदा पहुंचेगा। - गौरव कार्यकारी अभियंता,एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed