फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Adequate arrangements made to address problem of dust at International Surajkund Fair 2026

Surajkund Mela 2026: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की तैयारी तेज, इस बार होगा ये खास इंतजाम; जानें कब से शुरू

Fri, 09 Jan 2026 05:24 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 05:24 PM IST
सार

39th Surajkund International Crafts Mela 2026: फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मिट्टी उड़ने से होने वाली परेशानी को रोकने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पिछले साल इस समस्या से सामान गंदा होने की शिकायतें आई थीं।

विज्ञापन
Adequate arrangements made to address problem of dust at International Surajkund Fair 2026
विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में मिट्टी उड़ने से होने वाली परेशानी को रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला परिसर में हट्स (झोपड़ियों) के आसपास की मिट्टी को समतल करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल न उड़े और दुकानदारों व दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्षों में हवा चलने पर मिट्टी उड़ने से दुकानदारों का रखा सामान गंदा हो जाता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही मिट्टी को गीला कर समतल किया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं कुछ रास्तों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाकर पक्का किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में देश-विदेश के शिल्पकार अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न देशों की सांस्कृतिक झलकियों से दर्शक रूबरू होंगे, जो मेले को और भी आकर्षक बनाएगा।

विज्ञापन

प्रशासन का दावा है कि इस बार दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि सूरजकुंड मेला एक बार फिर अपनी भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए याद किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed