{"_id":"6878f872e46d8cedd200496e","slug":"additional-deputy-commissioner-inspected-the-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47382-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिरिक्त उपायुक्त ने किया स्कूल में निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिरिक्त उपायुक्त ने किया स्कूल में निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान सतबीर मान ने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, पानी की उपलब्धता, कक्षा-कक्षों की संख्या और अतिक्रमण की समस्या जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास रेहड़ी और दुकानदारों द्वारा फैलाए जा रहे कूड़े-करकट की स्थिति पर चिंता जताई।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने अतिरिक्त उपायुक्त को विद्यालय में सफाई कर्मचारी की कमी, अध्यापक पदों की रिक्तता, और कक्षा कक्षों की आवश्यकता जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान मान ने विद्यालय में लगे आरओ सिस्टम के नियमित रखरखाव के लिए संबंधित संस्था से वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध करवाने की सलाह दी, ताकि पानी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापक सरिता, निखिल, जितेंद्र गोगिया, राजेश एवं राहुल रोहिल्ला सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।