{"_id":"6861908952c6b70f6306b5dc","slug":"additional-buses-will-be-run-on-mathura-route-for-mudia-purnima-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46210-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
4 से 11 जुलाई तक लगेगा मेला, दूर दराज से हजारों लोग होते हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हर साल की तरह इस बार भी मथुरा गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला लगने वाला है। मेला 4 से 11 जुलाई तक लगेगा। इस मेले में भक्तों को पहुंचने में कोई परेशानी न हो उसके लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। इस बार भी रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें से 10 से 12 बसें मथुरा रूट पर जाती हैं। मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला लगने वाला है। मेले में दूर दराज से हजारों भक्त जाते हैं। स्मार्ट सिटी के लोगों को मेले में पहुंचने में कोई परेशानी ना हो, उसके लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि लोगों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। उनके पास बसों से लेकर कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सनातन गोस्वामी की याद में हुई थी मेले की शुरूआत
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ब्रजभूमि में स्थित गोवर्धन पर्वत श्रद्धा और आस्था का बड़ा केंद्र है। हर साल यहां करोड़ों भक्त परिक्रमा लगाने आते हैं। मुड़िया पूर्णिमा के दिन यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इस पूर्णिमा पर मथुरा में प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला लगता है। जिसे करोड़ी मेला के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गोवर्धन का यह मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक लगेगा। जबकि 10 जुलाई को मुड़िया पूर्णिमा मनाई जाएगी। मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुरुआत सनातन गोस्वामी की याद में हुई थी। कहा जाता है कि जब उनका परलोक गमन हुआ था, तब उनके अनुयायियों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की और सिर मुंडवाकर भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा निकाली। तभी से यह परंपरा शुरू हुई।