Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses being operated on the Agra and Aligarh routes

Faridabad News: आगरा और अलीगढ़ रूट पर चलाई जा रहीं अतिरिक्त बसें

Mon, 09 Nov 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Additional buses being operated on the Agra and Aligarh routes
भाई दूज के अवसर पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वैसे तो दिवाली के बाद दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है लेकिन इस बार तीसरे दिन 11 नवंबर को मनाया जाएगा। बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो की ओर से सोमवार को भी आगरा व अलीगढ़ रूट पर 5-5 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
डिपो की ओर से रोजाना करीब 130 बसों का संचालन किया जाता है। जिसमें अलीगढ़, आगरा, मथुरा, पंचकूला, अमृतसर, चंडीगढ़, हमीरपुर, हरिद्वार आदि रूटों पर बसें चलाई जाती हैं। 11 नवंबर भाई दूज के चलते डिपो की ओर से आगरा व अलीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि डिपो की ओर से आगरा व अलीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के लिए 10 -10 अस्थायी परमिट लिए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को नहीं मिलेगी फ्री सेवा
इस बार भाई दूज पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, रोडवेज में पहले से लागू किराये में छूट के नियम जारी रहेंगे। इसके तहत पांच साल तक के बच्चों का सफर निशुल्क रहेगा, जबकि 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अन्य महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed