फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses being operated on the Agra and Aligarh routes.

Faridabad News: आगरा और अलीगढ़ रूट पर चलाई जा रहीं अतिरिक्त बसें

Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Additional buses being operated on the Agra and Aligarh routes.
रक्षाबंधन के बाद वापस लौटने वाले लोगों को मिल रही सहूलियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन बीतने के बाद भी बल्लभगढ़ बस डिपो से आगरा और अलीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया था। अब त्योहार खत्म होने के बाद भी इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों को अभी बंद नहीं किया गया है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से आगरा और अलीगढ़ रूट पर रोजाना करीब 10 से 12 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। इन बसों के चलने से अलीगढ़ और आगरा से बल्लभगढ़ आने वाले यात्रियों को भी राहत मिल रही है। त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने काम और रोजगार के लिए वापस लौट रहे हैं। इसके चलते दोनों रूटों पर बसों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन


ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी के अनुसार यात्रियों की संख्या सामान्य होने तक अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रखा जाएगा। बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाने से यात्रियों को घंटों बस का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही बसों में भीड़ को कम करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद वापस लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में अतिरिक्त बसों का संचालन होने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है। रोडवेज की ओर से यात्रियों की मांग के अनुसार आगे भी बसों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed