फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken to make the district drug-free.

Faridabad News: जिले को नशामुक्त बनाने के लिए तेज होगी कार्रवाई

Wed, 25 Feb 2026 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken to make the district drug-free.
एन्कोर्ड बैठक में नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा, अवैध वेलनेस सेंटर पर संयुक्त कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई की रफ्तार तेज करने का फैसला लिया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित एन्कोर्ड बैठक में नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, औषधि नियंत्रण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण, ड्रग डी-एडिक्शन एवं रिहैबिलिटेशन केंद्रों की मॉनिटरिंग और शैक्षणिक संस्थानों में चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर विस्तार से चर्चा हुई।

हर मेडिकल स्टोर की मासिक जांच होगी

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक मेडिकल स्टोर का मासिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। पिछले माह से अब तक हुए निरीक्षणों का विस्तृत ब्यौरा नाम और स्थिति सहित प्रस्तुत करने को कहा गया। जिन मामलों की जांच लंबित है, उन्हें 30 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। प्रशासन का मानना है कि दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन


अवैध वेलनेस सेंटर पर संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई

बैठक में अवैध रूप से संचालित एक वेलनेस/ रिडक्शन सेंटर का मुद्दा भी उठा। इस पर एसडीएम, एसीपी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सप्ताह के अंत तक स्थल निरीक्षण करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पूर्व में दिए गए आदेशों के अनुपालन की स्थिति पर भी अधिकारियों से स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई, ताकि किसी स्तर पर ढिलाई न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज और खेल परिसरों पर फोकस

अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने खेल परिसरों और स्टेडियमों में युवाओं के बीच विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग टीम को निर्देश दिए गए कि शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।


विभाग आपसी समन्वय से रिपोर्ट तैयार करें

ड्रग डी-एडिक्शन एवं रिहैबिलिटेशन केंद्रों का मासिक निरीक्षण नियमित रूप से करने और त्रैमासिक निरीक्षण में संबंधित नोडल अधिकारी की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभागों को आपसी समन्वय मजबूत करने और प्रत्येक निरीक्षण की पारदर्शी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।प्रशासन ने सभी विभागों को मासिक और त्रैमासिक रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और आगामी बैठक में ठोस प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed