फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken on illegal occupation again in Khori forest area

खोरी वन क्षेत्र में दोबारा अवैध कब्जे होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on illegal occupation again in Khori forest area
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को अभियंताओं समेत अन्य के साथ बैठक की। इसमें खोरी वन क्षेत्र में दोबारा अवैध कब्जे होने पर संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं की नीलामी व खोरी विस्थापितों को आवास देने समेत अन्य पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि खोरी के विस्थापितों को जल्द डबुआ कॉलोनी और बापू नगर में ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक पानी, सफाई तथा मरम्मत कार्य पूरा होना चाहिए। निगमायुक्त ने दोनों अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे संबंधित सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को यह निर्देश दें कि खोरी वन क्षेत्र में दोबारा अवैध कब्जा ना हो। इसके लिए संबंधित अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। बता दें कि निगम ने पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में अवैध कब्जों को गिराया था। इसके बाद दोबारा से लोगों ने मलबे पर झुग्गी लगाकर रहना शुरू कर दिया था। ऐसे में निगम को आठ टीमें बनाकर बुधवार और बृहस्पतिवार को अवैध कब्जे हटाने पड़े थे। अभी भी काफी अवैध कब्जे हैं, जिन पर कार्रवाई की जानी है। वहीं बैठक में निगम आयुक्त यशपाल ने निगम की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं और दुकानों की साइटों की बिक्री करने का निर्देश दिया। निगमायुक्त ने वरिष्ठ वास्तुकार को निर्देश दिए कि कैलेंडर बनाएं, जिसमें सभी साइटों और दुकानों की नीलामी से पहले सभी औपचारिकताओं को पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed