फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken if complaints are not resolved in time

समय पर शिकायतों का निपटारा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if complaints are not resolved in time
फरीदाबाद। सेक्टर-12 उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मेें उपायुक्त यशपाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोई विभाग समय पर शिकायतों व अन्य फाइलों का निपटारा नहीं करता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। कोई भी आवेदन आता है या शिकायत आती है तो उसका समय से निपटारा अवश्य किया जाए। समय पर किसी भी सेवा या शिकायत का निपटारा नहीं करते हैं, तो उसमें जुर्माने का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में लंबित ऐसे मामलों की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित विभाग के मुख्यालय को भी अवगत करवाकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले के तीनों एसडीएम को अलग-अलग बैठक कर सभी विभागों की समीक्षा भी करेंगे और यह देखेंगे कि किस विभाग की क्या प्रगति है। इस दौरान सरल, अंत्योदय सरल, सीएम विंडो, ई-ऑफिस, एसएमजीटी, सीपी ग्राम, मिड डे मिल, सक्षम, पीसीपीएनडीटी, पॉक्सो एक्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। इनमें गांव फतेहपुर चंदीला व शाहपुर कलां में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक होने पर उन्होंने बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed