फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action will be taken against street vendors

बिना पंजीकरण के शहर में रेहड़ी लगाने वालों पर होगी कार्रवाई: आयुक्त

Wed, 13 Sep 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against street vendors
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि शहर में सभी रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसे लेकर अधिकारियों की बैठक की और सभी को जिम्मेदारी तय कर दी है। बिना पंजीकरण के रेहड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर ने अगर नगर निगम में पंजीकरण नहीं कराया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों पर रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के पंजीकरण करने को अब नगर परियोजना अधिकारी, तोड़फोड़ शाखा तथा स्वास्थ्य शाखा की टीमें जाएंगी। नगर निगम में भी शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने तीनों जोन के तोड़फोड़ दस्ते को 9 हजार रेहड़ी-पटरी वालों के पंजीकरण कराने को कहा है। इसके अलावा छह हजार मेडकल अधिकारी को और तीन हजार सभी जेडटीओ को पंजीकरण कराने को कहा है। सभी को इसके लिए पंजीकरण करने वाले टीम मुहैया कराई गई है। अब नगर परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद के कार्यालय से तोड़फोड़ शाखा को जोड़ा गया है। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त गौरव अंतिल, ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा तथा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रभजोत कौर व द्वारिका प्रसाद रहे । बैठक में निगमायुक्त ने आदेश दिए कि एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्ट्रीट वेंडर को पंजीकृत किया जाएगा। बाद में डाॅ. गौरव अंतिल ने भी एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा, सुमेर सिंह तथा नगर परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर को पंजीकरण के बाद बैंकों से पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण दिलवाया जाए। साप्ताहिक बाजार के सभी वेंडर भी पंजीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed