{"_id":"678fe70b69d182dd3c0fd439","slug":"action-will-be-taken-against-dairies-running-in-residential-areas-connections-will-be-disconnected-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36817-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों पर होगी कार्रवाई, काटे जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन
समाधान शिविर में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। समाधान शिविर में डेयरी संचालकों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को समाधान शिविर में आई शिकायत पर अतिरिक्त आयुक्त ने डेयरियों के अंदर लगे अवैध बोरवेल और सीवर के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम के मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों के खिलाफ भी शिकायतें आईं। शिकायत में बताया गया कि डेयरी संचालकों ने अपने परिसर में अवैध रूप से बोरवेल करा रखे हैं। भूमिगत जल का अनधिकृत उपयोग किया जा रहा है। साथ ही डेयरी में अवैध रूप से सीवरेज कनेक्शन किए गए हैं। इन सीवरेज में गोबर को बहाया जा रहा है। आगे जाकर यह सीवर में रुकावट बनता है। अतिरिक्त उपायुक्त गौरव अंतिल ने अधिकारियों को विशेष अभियान चला कर जल्द ही डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसमें चालान से लेकर सीलिंग तक की कार्रवाई की जाएगी।
समाधान शिविर में सेक्टर-58 से प्रॉपर्टी आईडी में गलत नाम और पता होने की शिकायत आई। इसके अलावा जवाहर कालोनी से सीवर और पानी और सफाई से संबंधित शिकायतें लेकर लोग आए। अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में सड़क निर्माण करवाने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों के पास उचित कार्रवाई के लिए भेजा गया। अतिरिक्त आयुक्त ने संबंधित जेई को निर्देश दिए कि लोगों से मिलकर समाधान निकाला जाए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।