{"_id":"66a91b658fef2bd6eb0d1587","slug":"action-will-be-taken-against-coaching-centers-running-illegally-in-basements-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28384-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर होगी कार्रवाई
Tue, 30 Jul 2024 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
- निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्त को ऐसे कोचिंग सेंटरों की रिपोर्ट बनाकर देने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदबाद। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार को कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के मामले में सोमवार को अमर उजाला ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों का मुद्दा उठाया था। मंगलवार को खबर छपने के बाद फरीदाबाद नगर निगम ने इसे गंभीरता से लिया है। निगम कमिश्नर ने क्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। इनकी जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त को सौंपी गई है।
सोमवार को अमर उजाला की टीम ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे हैं। कहीं बेसमेंट में पढ़ाई हो रही है तो कहीं बेसमेंट में कार्यालय चल रहे हैं। अब इस मुद्दे पर मंगलवार को निगम कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए हैं।
निगम क्षेत्र में ऐसे काफी कोचिंग सेंटर हैं, जो निगम की बिना अनुमति के चल रहे हैं। कोचिंग सेंटर संचालकों की निगम कर्मचारियों से मिलीभगत होने के कारण इन पर कार्रवाई नहीं होती है। इतना ही नहीं इन्हें नोटिस भी नहीं दिए जाते। इससे संचालक बेखौफ होकर बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। अब निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सभी अवैध बेसमेंट की तत्काल रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर इन कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।