{"_id":"6883d103690582f54e015e64","slug":"action-taken-on-the-farmhouse-of-the-electricity-department-officer-in-aravali-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47905-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अरावली में बिजली विभाग के अधिकारी के फार्महाउस पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अरावली में बिजली विभाग के अधिकारी के फार्महाउस पर कार्रवाई
विज्ञापन
कई दिनों से बचा हुआ था फार्म हाउस, लोग लगा रहे थे मिलीभगत का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वन विभाग ने शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अरावली में बने एक अवैध फार्महाउस पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस फरीदाबाद बिजली विभाग के एसई की पत्नी के नाम पर है।
फार्म हाउस अनखीर-सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट बैंक्वेट के पास से निकलने वाले मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के ठीक सामने बना हुआ है। लगभग नौ एकड़ में फैले इस आलीशान फार्महाउस की बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। फार्महाउस ‘काजल फार्म’ के नाम से है, क्योंकि इसमें एसई की पत्नी के साथ एक और साझेदार काजल भी बताई जा रही है। इस परिसर में स्विमिंग पूल, हजारों की संख्या में सजावटी पौधे और तीन निर्माणाधीन ढांचे (दो स्थायी, एक अस्थायी) मौजूद हैं।
यह पूरा क्षेत्र पीएलपीए की धारा-4 के अंतर्गत आता है जहां निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है। इससे पहले वन विभाग द्वारा अरावली क्षेत्र में बने कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के फार्म हाउस तोड़े जा चुके हैं लेकिन काजल फार्म को अब तक नहीं तोड़ा गया था, जिससे लोगों में नाराजगी थी। शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को वन विभाग ने यहां कार्रवाई की।
विज्ञापन
वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तोड़-फोड़ ठीक से नहीं की गई है जिस प्रकार से अन्य फार्महाउस को तोड़ा गया है। वहीं फार्म हाउसों से निकले मलबे (सीएंडडी वेस्ट) को हटाने का काम नगर निगम की पांच टीमें कर रही हैं।
--
अरावली क्षेत्र में नियम के अनुसार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई हिस्सा बचा है तो उसे भी हटाया जाएगा। नई अवैध निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए डीसी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी सतत निगरानी रख रही है।- डीएफओ विपिन कुमार