फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action taken against encroachment in Prem Nagar; over 25 shanties demolished.

Faridabad News: प्रेम नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 25 से अधिक झुग्गियां तोड़ीं

Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachment in Prem Nagar; over 25 shanties demolished.
अवैध रूप से किए गए पानी व बिजली के कनेक्शन भी हटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-18 स्थित प्रेम नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण ने 25 से अधिक झुग्गियों को तोड़ दिया। एचएसवीपी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से किए गए पानी व बिजली के कनेक्शन भी हटाए। कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक स्थानीय लोगों ने हंगामा किया।

एचएसवीपी की टीम ने जेसीबी की मदद से झुग्गियों को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। स्थानीय महिला नैनी ने बताया कि वह पिछले करीब चार दशक से प्रेम नगर में रह रही हैं। उनका आरोप है कि एचएसवीपी की ओर से पहले कोई सूचना नहीं दी गई और अचानक टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई। इसके बाद झुग्गियों को तोड़ना शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें सामान हटाने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। झुग्गियां टूटने के बाद कई परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने प्रशासन से पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article