फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action taken against a lab operating without permission in Sarai area

Faridabad News: सराय इलाके में बगैर इजाजत चल रहे लैब पर कार्रवाई

Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action taken against a lab operating without permission in Sarai area
स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

लैब संचालक के खिलाफ ठगी व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सराय इलाके में बगैर परमिशन चल रही लैब पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लैब संचालक के खिलाफ सराय थाना में ठगी व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आरोपी लैब संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बीते 4-5 साल से यहां लैब चला रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली कि सराय इलाके के अशोका एंक्लेव सेक्टर-34 में एलियांज मेडिकल सर्विस नाम से एक लैब अवैध रूप से चलाई जा रही है। लैब में लोगों के खून और पेशाब आदि के सैंपल लिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर सोमवार को लैब पर रेड की गई। इस दौरान मौके पर भूपेंद्र सिंह नामक व्यक्ति मिला और उसने बताया कि वो ही लैब संचालक है। टीम ने लैब संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। भूपेंंद्र से पूछताछ में पता चला कि वो बीते लगभग 5 साल से लैब चला रहा है। मौके पर आरोपी एक व्यक्ति का शुगर टेस्ट के लिए सैंपल लेता हुआ मिला। टीम ने आरोपी से सैंपल लेने के लिए वैध डिग्री या डिप्लोमा दिखाने को कहा तो वो इससे संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मौके पर लैब से संबंधित हेमेटोलॉजी एनालाइजर, पार्ट एनालाइजर, माइक्रोसोर्ब, वेंटेनर ट्यूब आदि रखे मिले। टीम को मौके से हर दिन होने वाले टेस्ट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। लैब में उपयोग की जाने वाली मशीनों का भी कोई रिकॉर्ड यहां नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed