फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused with a bounty on his head, involved in the conspiracy to murder a young man, arrested.

Faridabad News: युवक की हत्या के षड्यंत्र में शामिल पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Accused with a bounty on his head, involved in the conspiracy to murder a young man, arrested.
पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र की सांई कॉलोनी में युवक की सुआ मारकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी शाईन पासी के रूप में हुई है।
वह हत्या की साजिश रचने के बाद भाग गया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 23 जुलाई को तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली में छिपने के बाद फरीदाबाद लौटा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में सामने आया कि आरोपी शाईन पासी ने मृतक विरेश उर्फ नन्हे को कुछ रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर विरेश ने इन्कार कर दिया और उसे धमकी भी दी। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरेश की हत्या की साजिश रची और हमला करने के लिए पांच लोगों को भेजा। पुलिस पहले ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 11 मई को सांई कॉलोनी निवासी विरेश अपने भाई मुकेश के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी कार में पहुंचे पांच आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान प्रवीन ने सुए से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान 13 मई को विरेश की मौत हो गई थी। इस मामले में 12 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, बाद में हत्या की धारा जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed