फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused who stole temple bell and donation box arrested.

Faridabad News: मंदिर से घंटा और दान पात्र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused who stole temple bell and donation box arrested.
फरीदाबाद। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मंदिर से घंटा और दान पात्र चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी गांव पलवली, हाल झुग्गी अमोलिक चौक सेक्टर-85 फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पीतल का घंटा, वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और 7,190 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी भारत राजपाल ने शिकायत दी थी कि 18 मई की देर रात चोर मंदिर से दान पात्र और पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने दो साथियों के साथ ई-रिक्शा में मंदिर पहुंचा था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed