फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of theft arrested in jewelry showroom

ज्वेलरी शोरूम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft arrested in jewelry showroom
फरीदाबाद। सराय स्थित ज्वेलरी शोरूम में चोरी के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। जेवरों की कीमत लगभग चालीस लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर के प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक और उनकी टीम ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह ने बताया कि आरोपी राशिद अली मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल परी चौक नोएडा में एक फ्लैट में किराए पर रह रहा था। उसको कालंदीकुंज दिल्ली से सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राशिद ने 28 जनवरी की रात को थाना सराय ख्वाजा इलाके में स्थित एक सुनार की दुकान में गैस कटर से तिजोरी काटकर 40 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनमें से चार वारदात दिल्ली, एक रोहतक, एक पानीपत, 6 गाजियाबाद और अलवर में दर्ज हैं। चोरी के मामलों में वह गाजियाबाद, रोहतक, अलवर और पानीपत की जेल में भी रह चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी करने से पहले सराय ख्वाजा, सेक्टर-37 और बदरपुर बार्डर की मार्केट में घूमकर रेकी की थी। घटना वाली दुकान के पास लोहे की सीढ़ियां होने के कारण यहां चोरी करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से सामान बरामद
139 नाक की बाली, 49 सोने की अंगूठी, 9 सोने की नथ, 192 कान की बाली, 42 टॉप्स, 20 झुमकी, 31 सोने के चांद सूरज, 9 मंगलसूत्र, 6 हीरे के लॉकेट, 4 सोने की चूड़ियां, 60 लॉकेट सहित चोरी करते समय गैस कटर से जली हुई प्लास्टिक से चिपका हुआ कुछ सोने का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, वारदात में प्रयोग स्कूटी, गैस कटर, एलपीजी और आक्सीजन सिलिंडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed