फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused caught tampering with ATM

Faridabad News: एटीएम के साथ छेड़खानी करता आरोपी पकड़ा

Sat, 06 Apr 2024 11:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused caught tampering with ATM
होडल। शहर के गढ़ी मोड़ पर एक्सिस बैंक के एटीएम को पेंचकस व लोहे की पत्तियों से तोड़ते हुए नशे में धुत एक युवक को एटीएम के गार्ड ने पकड़कर लोगों के हवाले कर दिया। उसका साथी फरार हो गया और एटीएम मशीन टूटने से बच गई। थाना पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास के अनुसार, गढ़ी मोड़ निवासी गुरुदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। शनिवार की सांय एक युवक नशे की हालत में हाथ में पेंचकस व लोहे की पत्ती लेकर एटीएम बूथ के अंदर घुस गया और मशीन के साथ छेड़खानी करने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम वहीद उर्फ कल्लू निवासी पचानका हथीन बताया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed