{"_id":"646e43f89606e8d3f3038096","slug":"accused-arrested-with-246-cases-of-liquor-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5236-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 246 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 246 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को 246 पेटी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पलवल निवासी हरिओम के पास अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। एक टीम सीकरी नाके पर पहुंची और वाहनों की जांच में जुट गई। टीम ने आरोपी से गाड के कागज पेश करने को कहा। गाड़ी की जांच की तो उसमें शराब भरी हुई थी। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से अलग-अलग ब्रांड की 176 व 170 पेटी बीयर बरामद की है। जिसके बिल पेश करने की बात कही गई तो आरोपी बिल पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह सेक्टर-20 से थोक रेट पर शराब लेकर पलवल के गांव में सप्लाई करता है। इससे पहले दूध का काम करता था। उसके तीन-चार अन्य साथी भी इस काम में शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इस संंबंध में उप आबकारी आयुक्त अनिल यादव ने कहा कि गोदाम से बिना परमिट या बिल के, कोई भी भारी मात्रा में शराब नहीं खरीद सकता है। इस केस में यदि गोदाम संचालक की तरफ से कोई लापरवाही हुई तो उसकी जांच कराई जाएगी।