{"_id":"6ab811df1161ebf79700b814","slug":"accused-arrested-in-murder-case-stemming-from-old-enmity-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81101-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुरानी रंजिश में हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुरानी रंजिश में हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव ताजूपुर में पुरानी रंजिश के चलते मुकेश कुमार की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दयालबाग निवासी यश (22) ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त के कहने पर उसके साथ गया था और वहां मुकेश कुमार पर डंडों से हमला किया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ताजूपुर निवासी जगमीत ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि करीब 4-5 महीने पहले उसके पिता मुकेश कुमार का गांव के ही प्रवीन और आलोक से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवकों को बुलाकर मुकेश को धमकी दी गई थी। 12 सितंबर को मुकेश मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में रोहित और सतीश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी यश को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद