फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested in fraud of Rs 11 lakh

Faridabad News: आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in fraud of Rs 11 lakh
आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विजय मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो खाताधारक है और उसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। आरोपी 12वीं पास है और एक दुकान चलाता है। ये आधार कार्ड के जरिये खाते से रुपये निकालने और भेजने का काम करता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

मामले में आईपी कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई जिसमें उन्हें एक कंपनी के बारे में बताया गया। आरोपियों ने कहा कि ये कंपनी शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश करने पर मुनाफा दिलाती है। निवेश करने के लिए एप डाउनलोड कराई गई और फिर आईपीओ के नाम पर 11 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड मांगने लगे तो आरोपियों ने कॉल व मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed