{"_id":"60dca4b48ebc3ec2347095b1","slug":"accused-arrested-in-dog-fear-death-case-faridabad-news-noi5907626167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते से डरकर मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते से डरकर मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी के साथ लगते अचीवर्स अपार्टमेंट में पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते से डरकर तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत मामले में आरोपी संजीव भदौरिया को पुलिस ने बुधवार को काबू कर लिया है। आरोपी का कुत्ता सोमवार को बीमा एजेंट समीर माथुर के पीछे भाग लिया था, इससे डरकर 43 वर्षीय समीर माथुर तीसरी मंजिल से गिर गए और उनकी जान चली गई थी।
समीर माथुर अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार दोपहर को सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। चौथे फ्लोर पर रहने वाले संजीव भदौरिया का पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता फ्लैट के बाहर बैठा हुआ था। समीर को देखते ही कुत्ता उन पर झपट पड़ा। समीर घबरा गए और कुत्ते से बचने के लिए सीढ़ियों से नीचे की तरफ भागे। कुत्ते से बचने के चक्कर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। गिरने से लगी चोट के कारण उनकी मौत हो गई।
पहले भी हुए मामले लेकिन नहीं हुई करवाई
सेक्टर-17 निवासी सरिता कश्यप ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले धीरज नाम के व्यक्ति ने पिटबुल नस्ल के एक कुत्ता पाल रखा है। 7 फरवरी को सरिता किसी काम से धीरज के घर गई। इस दौरान उनका कुत्ता झपट पड़ा और पैर में काट लिया। कुत्ते के जबड़े की पकड़ इतनी तेज थी कि उनके पैर का मास निकल गया। काफी देर बाद जैसे-तैसे कुत्ते ने उन्हें छोड़ा। दो महीने में उनका पैर ठीक हो सका। अभी भी वह सही से चल नहीं सकती हैं। पति राकेश कश्यप ने थाना सेक्टर-17 में शिकायत भी दी थी। आरोपी ने पुलिस के सामने समझौता किया था, जिसमें उसने कुत्ते को सेक्टर से बाहर रखने की बात कही थी। इतने दिन बाद भी आरोपी कुत्ते को सेक्टर में खुला छोड़ देते हैं। इससे आने जाने वालों में डर बना रहता है।