फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused Arrested in Delhi in Job Scam Case

Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused Arrested in Delhi in Job Scam Case
अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक और मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली कैंट के यूरी एन्क्लेव निवासी गुड्डू शाह के रूप में हुई है।
पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद के ददसिया गांव निवासी संजीत कुमार ने थाना एसजीएम नगर में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, उनकी मुलाकात आकाश नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने खुद को नौकरी लगवाने वाला एजेंट बताया था। आकाश के झांसे में आकर संजीत ने अपने साले की नौकरी के लिए 3.14 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद संजीत ने नौकरी की तलाश कर रहे अपने अन्य परिचितों को भी आकाश से मिलवाया। आरोपियों ने मिलकर कई अन्य युवाओं से भी नौकरी के नाम पर कुल 31.74 रुपये ठग लिए और पैसे लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिल्ली निवासी गुड्डू शाह इस पूरे खेल का हिस्सा था, जिसने मुख्य आरोपी आकाश की मदद से ठगी की रकम वसूली थी। जांच में सामने आया कि ठगी के कुल पैसों में से 2.40 लाख रुपये सीधे गुड्डू शाह के पास पहुंचे थे। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने जाल बिछाकर 17 मई को आरोपी गुड्डू को उसके दिल्ली स्थित निवास से दबोच लिया। पुलिस इस मामले में आकाश, प्रवेश और सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए चौथे आरोपी गुड्डू शाह को अदालत में पेश कर पूछताछ और ठगी की रकम बरामद करने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed