{"_id":"6ab813f8c47aba08530b7dd6","slug":"accused-arrested-in-connection-with-the-firing-incident-over-the-installation-of-a-weighing-scale-admitted-to-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81163-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरिया कांटा लगाने पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरिया कांटा लगाने पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
सरिया कांटा लगाने पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती
-शुक्रवार शाम बिगड़ी तबीयत, परिजनों के अनुसार मुंह से हुई खून की उल्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में सरिया तौलने का कांटा लगाने को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोज भाटी की शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ गई। उसे रात में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार मनोज पहले से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उसके मुंह से खून की उल्टी भी हुई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
मनोज भाटी को उसके बेटे भविष्य भाटी के साथ 24 सितंबर की रात हुए विवाद, हवाई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल भविष्य की लाइसेंसी पिस्तौल भी कब्जे में ली थी। परिजनों के अनुसार मनोज का पहले से इलाज चल रहा था। हालांकि उसे किस बीमारी के कारण उपचार दिया जा रहा था और शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने का चिकित्सकीय कारण क्या रहा, इसकी स्थिति अस्पताल की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मनोज निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
-- -- -- --
सचिन कुमार