{"_id":"6abd681a53185d41230bac14","slug":"accused-arrested-in-ahata-manager-murder-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81432-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अहाता मैनेजर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अहाता मैनेजर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-तीन स्थित ठेके के साथ बने अहाते के मैनेजर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने मंगलवार को इंद्रा कॉलोनी सेक्टर-52, गुरुग्राम निवासी रितीक को पकड़ा है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी शिकायतकर्ता सुमित ने थाना सेक्टर-आठ में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उसका भाई आदेश कुमार सेक्टर-तीन स्थित अहाते में मैनेजर का काम करता था। 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जब सुमित अपने भाई से मिलने अहाते पर पहुंचा, तो देखा आदेश को 10-12 बदमाश लाठी-डंडों से पीट रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रितीक ने ही मैनेजर आदेश कुमार के सिर पर ईंट से वार किए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात के बाद से वांछित चल रहे आरोपी रितीक को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया है। इस मामले में एक किशोर समेत आठ आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।