{"_id":"6aaad60789104184910b19eb","slug":"accused-arrested-for-murder-driven-by-enmity-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80245-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रंजिश में व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रंजिश में व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को चार दिन के रिमांड पर पुलिस ने लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव ताजूपुर में रंजिश में मुकेश कुमार की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित उर्फ ताकी निवासी दयालपुर है, जिसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 12 सितंबर को ताजूपुर निवासी मुकेश कुमार मंदिर जा रहे थे। रास्ते में रंजिश के तहत हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे जगमीत की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि करीब 4-5 महीने पहले मुकेश का गांव के प्रवीन और आलोक से विवाद हुआ था। इस रंजिश में प्रवीन के रिश्तेदार कुलदीप ने रोहित उर्फ ताकी और अन्य युवकों को इकट्ठा कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी और वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।