फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for cheating Rs 9.63 lakh on the pretext of Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 9.63 लाख की ठगी में आरोपी पकड़ा

Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating Rs 9.63 lakh on the pretext of Telegram task
- आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 9.63 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजबीर मीणा जयपुर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी राजबीर मीणा ने खाताधारक कुशल सिंह का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी राजबीर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में खाताधारक कुशल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आरोपी राजबीर मीणा को 7 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।



ठगी की शिकायत सेक्टर-34 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया जिसमें कम समय में ज्यादा रुपये कमाने का विज्ञापन दिया गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9,63,500 रुपये निवेश किए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed