{"_id":"69ab29123bc3d61a3c0e0eef","slug":"accused-arrested-for-cheating-rs-4775-lakh-on-pretext-of-investing-in-shares-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64315-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 47.75 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 47.75 लाख की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 47.75 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जितिन चौधरी पूर्वी दिल्ली के कोंडली गांव का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि जितिन व मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके मंतोष का ज्वाइंट बैंक खाता था। इस खाते में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी की शिकायत सेक्टर-88 निवासी व्यक्ति ने दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि ठगों द्वारा दिए गए निवेश संबंधी प्रलोभन और जानकारी के आधार पर उसने इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक व दो आईपीओ में कुल 47.75 लाख रुपये निवेश किए। इसके बाद ठगों ने उनके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।