{"_id":"64875b43da451a488e0713e8","slug":"accountant-absconding-with-owners-ten-lakh-rupees-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6640-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मालिक के दस लाख रुपये लेकर अकाउंटेंट फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मालिक के दस लाख रुपये लेकर अकाउंटेंट फरार
Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित एक कंपनी का अकाउंटेंट मालिक के दस लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित रविंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-81 स्थित विपुल प्लाजा में उसका कार्यालय है। करीब ढाई साल से कन्हैया लाल नाम का व्यक्ति उनके यहां अकाउंटेंट के पद पर कार्य करता था। दो जून को रविंद्र ने कन्हैया को सराय ख्वाजा निवासी एक जानकार से 10 लाख रुपये लाने भेजा था। आरोप है कि अकाउंटेंट कन्हैया लाल सराय ख्वाजा से पैसा लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का कुछ पता नहीं लगा, उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन