फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account was sold to fraudsters in a bid to make quick money, drawing

Faridabad News: जल्द पैसा कमाने की चाह में ठगों को बेचा था खाता, धरा

Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Account was sold to fraudsters in a bid to make quick money, drawing
साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कुरुक्षेत्र से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश और मोटे मुनाफे का लालच देकर 54.85 लाख रुपये ठगने के मामले में खाताधारक को चार अप्रैल को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता मुहैया कराया था। आरोपी की पहचान शाहबाद, कुरुक्षेत्र निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 8वीं पास है और पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। उसने एक फर्म का खाता खुलवाया था, जिसे उसने साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दे दिया था। इस ठगी की रकम में से 75 हजार रुपये सीधे उसके खाते में आए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी नवीन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 में उनकी फेसबुक आईडी पर ग्लोबल प्राइम ट्रेड के नाम से मैसेज आया था। ठगों ने उन्हें ग्लोबल ट्रेड में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उनकी निजी जानकारी ली गई और एक फर्जी अकाउंट खोल दिया गया। पीड़ित को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ठगों के बहकावे में आकर उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल 54.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed