फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account seller caught for cheating of Rs 75.83 lakh

Faridabad News: 75.83 लाख रुपये की ठगी में खाता बेचने वाला पकड़ा

Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Account seller caught for cheating of Rs 75.83 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप में युवक को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने ये कार्रवाई की है। आरोपी चंद्रभान जयपुर की दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसने तस्वीर का खाला लेकर अंशुल को दिया था। इन दोनों समेत अब तक केस में 11 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। एप में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75.83 लाख रुपये की ठगी को लेकर शिकायत साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस के पास पहुंची थी। मामले में सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के दौरान आईएनएम वेलोसिटी एप पर निवेश कराया गया। उन्हें भरोसा दिया गया था कि निवेश पर आपको मुनाफा होगा। एप में मुनाफा दिख भी रहा था। लेकिन इतने रुपये जमा करने के बावजूद न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस मिले। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed