फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account provider arrested for fraud of Rs 6.60 lakh

Faridabad News: 6.60 लाख की ठगी में खाता मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Account provider arrested for fraud of Rs 6.60 lakh
आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 6.60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने बैंक खाता मुहैया करवाने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गांव बैरवा नानकार निवासी अंशुमन सिंह उर्फ वैभव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अंशुमन साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया करवाता था। उसने खाताधारक सोनू और प्रशांत के खाते लेकर आगे ठगों को दिए थे। इनमें से एक खाते में ठगी के करीब 2.35 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बी-फार्मा की पढ़ाई कर रखी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ठगों ने पीड़ित को प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग बैंक खातों में करीब 6.60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 30 लाख रुपये का आईपीओ दिखाकर और पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया गया। पैसे नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed