फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested in case of fraud of Rs 4.5 lakh

Faridabad News: साढ़े चार लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested in case of fraud of Rs 4.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धारु राम (29) मैकेनिक का काम करता है। वह छठी पास है। आरोपी के खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे।

सेक्टर-8 बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 19 अप्रैल 2024 को व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए बताया गया था। उसके बाद 24 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग सीखने के लिए एक लाइव क्लास का लिंक आया। फिर उन्होंने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए उससे एक खाते में 1 लाख रुपये डलवाए। इस प्रकार ठगों ने शिकायतकर्ता से कुल साढ़े चार लाख रुपये स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाए तथा निवेश किए पैसे जब निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए धारु राम (29) निवासी नागौर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी खाताधारक है। जिसने अपना खाता ठगों को दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed