फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for fraud of Rs 79.87 lakh in the name of investment in share market

Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 79.87 लाख की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for fraud of Rs 79.87 lakh in the name of investment in share market
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई, खाते में आए थे ठगी के 30 लाख रुपये
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर महिला से 79 लाख 87 हजार रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 30 निवासी महिला ने थाना साइबर सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश करने का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। फिर उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई जिसमें कथित ठगों द्वारा शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने को कहा गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 20 मार्च से 27 मई तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये शेयर मार्केट में कुल 79.87 लाख रुपये निवेश किए। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।




उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मिस्त्री विनोद हसमुख भाई (50) निवासी जिला वडोदरा गुजरात को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी विनोद खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी बीकॉम पास है व खुद का सर्विस स्टेशन है। खाते में ठगी के 30 लाख रुपये आये थे तथा ठगों के कहने पर वह खाते में आए पैसों को अलग-अलग खाते में भेज देता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed