फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for cheating Rs 3.74 lakh by sending car challan APK file

Faridabad News: कार चालान की एपीके फाइल भेज 3.74 लाख की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for cheating Rs 3.74 lakh by sending car challan APK file
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कार चालान की एपीके की फाइल भेज ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगवानपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर कार के चालान से संबंधित मैसेज आया, जिसमें एक एपीके फाइल थी, जब उसने फाइल को खोल तो उसके खाता से 3.74 लाख रुपये कट गए। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुधांशु झा निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी सुधांशु ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। उसने अंकित (खाताधारक) का खाता लेकर आगे दिया, जिसके खाता में ठगी के 1.99 लाख रुपये आए थे। सुधांशु 12वीं पास है और नोएडा सेक्टर-10 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। खाताधारक अंकित को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed