फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account holder arrested for cheating of Rs 8 lakh

Faridabad News: 8 लाख रुपये की ठगी में खाताधारक गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Account holder arrested for cheating of Rs 8 lakh
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (23) निवासी लक्ष्मीपुरम नियर पथवारी मंदिर (नवादा) मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-82, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसको इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें उसने रुचि दिखाई, जिसपर ठगों ने उसे डिमेट खाते का स्क्रीनशॉट शेयर करने को कहा। फिर उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां समूह के अन्य लोगों द्वारा निवेश पर प्राप्त लाभ के स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश करने की बात कही, जिसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया। जिस पर उसने कुल 8 लाख का निवेश किया। लेकिन वह उस खाते से कोई पैसा नहीं निकाल पा रहा था और ना ही ठगों द्वारा उसे कोई जवाब दिया जा रहा था।
विज्ञापन

जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिवम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है। जिसने अपना खाता ठगों को दे रखा था, इसके खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। आरोपी बीए पास है और मथुरा में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed