{"_id":"6536a9ecb449c6dd6508d688","slug":"acceleration-in-the-work-of-construction-of-bridge-on-agra-canal-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15857-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर पर पुल बनाने के कार्य में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर पर पुल बनाने के कार्य में तेजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव शाहपुर कलां के पास से आगरा नहर पर चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा गांव सुनपेड़ की ओर से पहले पुल का कार्य शुरू किया गया।
गांव शाहपुर कलां के पास आगरा नहर पर बना हुआ पुल 2017 में टूट गया था। पुल के बीच में से टूट जाने के कारण सिंचाई विभाग ने दोनों तरफ दीवार लगवा दी ताकि कोई जर्जर पुल से न निकले। अब जब लंबे समय तक पुल का निर्माण नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर दुपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया। पुल टूट जाने के कारण गांव शाहपुर कलां, सुनपेड़, सागरपुर, सोतई, लढौली, भटपुरा, मच्छगर, दयालपुर के ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते गांव वासियों को पांच से सात किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ता था। मार्च 2023 में पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यह पुल आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस पुल का कार्य गांव सुनपेड़ की ओर से शुरू किया गया। कंपनी द्वारा पुल के दूसरी ओर का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन से गांव शाहपुर कलां की ओर पाइलिंग का कार्य किया जा रहा था। ठेकेदार गिरिराज ने बताया कि अब मशीन का गियर खराब होने की वजह से कार्य रुका हुआ है, जो कि जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है।