Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Academic standards of struggling students in 378 government schools across the district will be improved.

Faridabad News: जिले के 378 सरकारी स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों का सुधरेगा स्तर

Sun, 15 Nov 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Academic standards of struggling students in 378 government schools across the district will be improved.
शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन

पीए-1 के परिणामों के आधार पर किया जाएगा आकलन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के 378 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके शैक्षिक स्तर को सुधारा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत कार्ययोजना तैयार की है। प्रथम आवधिक आकलन-1 (पीए-1) के परिणामों के आधार पर यह आकलन किया जाएगा।
आकलन के बाद बच्चों के पढ़ने, लिखने और बुनियादी समझ का मूल्यांकन होगा। इसके आधार पर शिक्षकों द्वारा सुधार के लिए काम किया जाएगा। योजना के तहत इन स्कूलों में ''शून्य पीरियड'' का उपयोग कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुधारने के लिए किया जाएगा। इस पीरियड में बच्चों को पाठ दोबारा पढ़ने, लिखने का अभ्यास करने और गणित की बुनियादी अवधारणाएं समझाने पर जोर रहेगा। जिन विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने और गणित के सवाल हल करने में परेशानी है, उन्हें अलग से अभ्यास करवाया जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक बच्चे की सीखने संबंधी कठिनाइयों को समझें और उसके अनुसार सहयोग प्रदान करें। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील चौधरी ने बताया कि शून्य पीरियड और अन्य शिक्षण गतिविधियों से कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अभ्यास मिलेगा। शिक्षकों का प्रयास है कि हर विद्यार्थी अपनी कक्षा के निर्धारित शैक्षणिक स्तर तक पहुंचे। निपुण हरियाणा मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की दक्षता विकसित करना है।
विज्ञापन

स्कूलों में स्मार्ट टीवी का उपयोग बढ़ाया जाएगा
विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए स्कूलों में स्मार्ट टीवी का उपयोग बढ़ाया जाएगा। दृश्य सामग्री के माध्यम से विभिन्न विषयों को आसानी से समझाया जाएगा। इसके अलावा बालवाटिका-3 की गतिविधियों और मॉडल बालवाटिका को प्रभावी बनाने पर भी जोर रहेगा। इससे शुरुआती कक्षाओं से ही बच्चों की शैक्षणिक नींव मजबूत हो सकेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड एप का इस्तेमाल होगा। इसके माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि बच्चा किन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और किन क्षेत्रों में उसे अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed