{"_id":"621d08b329af305d643a6fef","slug":"academic-head-arrested-immediately-to-avoid-gritty-like-gurugram-faridabad-news-noi6348294146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस छात्र आत्महत्या केस: गुरुग्राम जैसी किरकिरी से बचने के लिए तुरंत गिरफ्तार की गई एकेडमिक हेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस छात्र आत्महत्या केस: गुरुग्राम जैसी किरकिरी से बचने के लिए तुरंत गिरफ्तार की गई एकेडमिक हेड
Tue, 01 Mar 2022 04:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:15 PM IST
सार
फरीदाबाद डीपीएस छात्र आत्महत्या केस में पुलिस ने आरोपी एकेडमिक हेड को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब स्कूल के बच्चों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस के छात्र गौरव (बदला हुआ नाम ) आत्महत्या केस में पुलिस ने काफी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एकेडमिक हेड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सामान्य तौर पर धारा 306 के केस में गिरफ्तारी इतनी जल्द नहीं की जाती। मामला हाई प्रोफाइल और स्कूल से जुड़ा होने के कारण अधिकारियों ने इस केस में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की।
विज्ञापन
इससे पहले इसी तरह के एक केस में पुलिस व सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है। इससे बचने के लिए भी इसमें तत्परता दिखाई गई। साल 2017 में गुरुग्राम के एक नामी स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस मामले में एक बस कंडक्टर को आरोपी बना दिया था। केस हाई प्रोफाइल होने के कारण राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया और मामला सीबीआई को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई जांच में हत्या का आरोपी स्कूल के 11वीं के छात्र भोलू को बनाया गया। इसमें सीबीआई ने डीएसपी, इंस्पेक्टर व एएसआई स्तर के पुलिस अधिकारियों को जांच गुमराह करने व सबूतों से छेड़छाड़ का आरोपी बनाया है। इस मामले में अभी तक आरोपी छात्र की जमानत नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक डीपीएस मामले में किरकिरी से बचने के लिए अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई के आदेश दिए, ताकि मुद्दा ज्यादा बड़ा नहीं होने पाए। शनिवार को छात्र गौरव के परिजनों और सोसायटी के लोगों ने इसमें प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
बाल संरक्षण समिति के सामने होगी पूछताछ
छात्र आत्महत्या मामले में पुलिस अब स्कूल के बच्चों से पूछताछ करेगी। इसमें बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी भी मौजूद होंगे। बच्चों को पूछताछ के लिए थाने में नहीं लाया जाएगा। पूछताछ करने वाले पुलिस अधिकारी वर्दी में नहीं होंगे। पूछताछ में स्कूल के अध्यापक भी शामिल किए जाएंगे।
छात्रों के माता पिता को भी पूछताछ के दौरान साथ रखा जाएगा, ताकि बच्चे असहज महसूस नहीं करें। अभी तक की जांच में जिन बच्चों का नाम सामने आया है। उनमें से चार स्कूल छोड़ चुके हैं। चार अभी स्कूल में ही हैं। पुलिस ने सोमवार को छात्रों के परिजनों को इस बारे में अवगत करा दिया है। मंगलवार को स्कूल में ही पूछताछ की जाएगी।
तीन छात्रों ने की थी गौरव के साथ अश्लील हरकत
पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव के साथ स्कूल के शौचालय में तीन छात्रों ने अश्लील हरकत की थी। स्कूल खुलने के कुछ दिनों बाद ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू हो गई थी। घटना से करीब तीन से चार दिन पहले उसके साथ छात्रों ने अश्लीलता की।
इसके बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गहराई से अध्यन कर रही है। घटना के दिन छात्र की मां शाम करीब सवा पांच बजे सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में बाहर जाती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने सोसायटी और स्कूल की फुटेज कब्जे में ली है। मृतक छात्र की डायरी, स्कूल नोटबुक और सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।