{"_id":"6545014c545957a09f0f2699","slug":"ac-bus-service-will-start-for-dehradun-from-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16372-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देहरादून के लिए आज से शुरू होगी एसी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देहरादून के लिए आज से शुरू होगी एसी बस सेवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज डिपो की ओर से शनिवार को देहरादून के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। इसको लेकर रूट मैप व किराए की सूची बना ली गई है। शनिवार को यह बस सुबह साढ़े 9 बजे डिपो से रवाना होगी।
रोडवेज डिपो की ओर से शनिवार को देहरादून के लिए एक एसी बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। यह बस डिपो से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होगी। उसके बाद एनआईटी डिपो के रास्ते सराय काले खां, मेरठ, रुड़की, छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएगी। यही बस अगले दिन सुबह सवा 5 बजे देहरादून से रवाना होगी। इस बस का किराया बल्लभगढ़ से देहरादून 567 रुपये, बल्लभगढ़ से मेरठ 187 रुपये और बल्लभगढ़ से रुड़की 412 रुपये होगा। इस बस के शुरू होने से अब चंडीगढ़ रूट पर 7 बसों को चलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
लोगों को मिलेगी सुविधा
देहरादून के लिए पहली बस शनिवार को शुरू की जा रही है। इस बस के शुरू होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। - नानक चंद, चीफ इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो