फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Absconding accused with a bounty on his head arrested in cow smuggling case.

Faridabad News: गो तस्करी के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused with a bounty on his head arrested in cow smuggling case.
गिरफ्तारी से बचने के लिए दक्षिण भारत में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने वर्ष 2025 में गो तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव उटावड़ जिला पलवल निवासी वकील उर्फ पिकअप के रूप में हुई है।
आरोपी थाना सदर बल्लभगढ़ में हरियाणा गोवंश संरक्षण व गो संवर्धन अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव उटावड़ आया हुआ है। सूचना के आधार पर 22 जुलाई को पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए दक्षिण भारत में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। करीब दस दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। घटना के समय 21 गोवंश से भरे कैंटर को वही चला रहा था। हालांकि वारदात के दौरान पुलिस ने कैंटर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया था। फरवरी 2025 में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में गो तस्करी, पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास और फायरिंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसके चलते उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed