फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A youth who returned from Nigeria was arrested from Delhi in a case of cyber fraud

Faridabad News: नाइजीरिया से लौटा युवक साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A youth who returned from Nigeria was arrested from Delhi in a case of cyber fraud
- आरोपी राहुल ने टेलीग्राम के जरिये साइबर ठगों को दी थी अपने बैंक खाते की डिटेल
विज्ञापन

- 9.90 लाख की ठगी में से 1 लाख रुपये राहुल के खाते में आए थे
- नाइजीरिया की पेपर फैक्टरी में नौकरी करता है राहुल, 10 दिन पहले ही लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाइजीरिया से लौटे दिल्ली के इंद्र एंक्लेव फेज-2 निवासी राहुल कुमार (29) को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि साइबर ठगों से टेलीग्राम पर हुए संपर्क के बाद इसने अपने बैंक खाते की डिटेल दी थी। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने हुई 9.90 लाख रुपये की ठगी में से 1 लाख रुपये राहुल के खाते में आए थे।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह नाइजीरिया की पेपर फैक्टरी में नौकरी करता है। 10-12 दिन पहले ही नाइजीरिया से भारत लौटा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि कुछ महीने पहले उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें घर बैठे गूगल पर रेटिंग कर रुपये कमाने का ऑफर था। आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा और कुछ टास्क दिए, जिसमें शिकायतकर्ता को 15,850 रुपये मिले। लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 9,90,880 रुपये निवेश करा लिए, लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed