फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A youth was injured during encroachment removal in Hodal, angry people pelted stones at the city council team

Faridabad News: होडल में अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल हुआ युवक, आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद की टीम पर किया पथराव

Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A youth was injured during encroachment removal in Hodal, angry people pelted stones at the city council team
होडल। नगर परिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक टिनशेड गिराए जाने के दौरान एक व्यक्ति महेश घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ई-रिक्शा में बैठकर दुकानदारों से अपील कर रहे भवन निरीक्षक चिम्मनलाल पथराव के दौरान जेसीबी में बैठकर मौके से निकल सके। घटना के बाद भवन निरीक्षक ने मामले से उच्च अधिकारियों और पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि जब परिषद का अमला बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वहां एक दुकान के सामने लगे टिनशेड को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन इसी दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। व्यक्ति के घायल होने के बाद लोगों में रोष पैदा हो गया और देखते ही देखते लोगों ने नगर परिषद के अमले पर पथराव करना शुरू कर दिया। परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने जैसे-तैसे मौके से भागकर जान बचाई।
परिषद की ओर से पिछले कई दिनों से अतिक्रमण करने वालों से माइक के माध्यम से लगातार अपील की जा रही थी कि वह अपनी दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा परिषद की ओर से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा और सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
बताया जाता है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सोमवार को तो पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन मंगलवार को पुलिस कर्मचारी नहीं थे। लोगों का कहना था कि इस बार नगर परिषद प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है।


कुछ लोगों ने परिषद के अमले पर पथराव किया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस टीम की मौजूदगी में लगातार जारी रहेगा। -चिम्मनलाल, भवन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed