फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A youth shot a 12th class student in Ballabhgarh

जतिन टू जल्लाद: खुद अकाउंटेंट फिर भी छात्रा के चक्कर में लिया एडमिशन, मकसद पढ़ाई नहीं उसे पाना था; मारी गोली

Tue, 04 Nov 2025 04:26 PM IST
विकास कुमार सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 04:26 PM IST
सार

17 साल की किशोरी 12वीं की पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी के लिए लाइब्रेरी आकर पढ़ती है। लगभग एक साल पहले उसने क्लासमेट लाइब्रेरी में एडमिशन लिया। लाइब्रेरी प्रबंधन ने बताया कि लगभग छह महीने पहले चावला कॉलोनी के रहने वाले जतिन मंगला ने भी एडमिशन लिया।

विज्ञापन
A youth shot a 12th class student in Ballabhgarh
सिरफिरे ने छात्रा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद बल्लभगढ़ सिटी थाना की श्याम कॉलोनी में 17 साल की किशोरी को गोली मारने वाला आरोपी जतिन मंगला (24) बीते छह महीने से किशोरी के पीछे पड़ा था। एकतरफा प्यार में आरोपी ने किशोरी की ही लाइब्रेरी में एडमिशन तक ले लिया था। लेकिन यहां उनकी हरकतों को देखकर लाइब्रेरी प्रबंधन ने दोनों को निकाल दिया था। बाद में लगभग पांच महीने पहले किशोरी की गुहार पर उसे फिर से एडमिशन दिया गया। साथ ही किशोरी की गुजारिश के अनुसार आरोपी को दोबारा एडमिशन नहीं दिया गया।

विज्ञापन

जतिन करता है अकाउंटेंट की नौकरी
बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में 100 फुट रोड पर क्लासमेट लाइब्रेरी की दो ब्रांच हैं। 17 साल की किशोरी 12वीं की पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी के लिए लाइब्रेरी आकर पढ़ती है। लगभग एक साल पहले उसने क्लासमेट लाइब्रेरी में एडमिशन लिया। लाइब्रेरी प्रबंधन ने बताया कि लगभग छह महीने पहले चावला कॉलोनी के रहने वाले जतिन मंगला ने भी एडमिशन लिया। आरोपी पास के एक निजी कॉलेज में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करता है। वो एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय अक्सर किशोरी के आस-पास की मंडराता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को निकाल दिया गया था लाइब्रेरी से
ये हरकतें देखकर अपने यहां के माहौल को बेहतर रखने के लिए लाइब्रेरी प्रबंधन ने दोनों को यहां से युवक के एडमिशन के 15 दिन में ही हटा दिया। इसके बाद किशोरी ने इलाके की एक अन्य लाइब्रेरी फोकस में जाना शुरू कर दिया। आरोपी वहां भी किशोरी को परेशान करने लगा। किशोरी परेशान होकर लगभग पांच महीने पहले फिर से क्लासमेट लाइब्रेरी प्रबंधक के पास पहुंची। उसने पूरी कहानी बताकर फिर से एडमिशन देने और आरोपी युवक को एडमिशन न देने की गुहार लगाई। लाइब्रेरी में किशोरी को एडमिशन दे दिया गया जबकि युवक को दोबारा एडमिशन नहीं दिया गया।

विज्ञापन

छात्रा बोली- जतिन परेशान करता था
अस्पताल में दाखिल किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि लाइब्रेरी में साथ पढ़ने वाला युवक जतिन उसे काफी समय से परेशान करता था। सोमवार शाम मैं लाइब्रेरी से लौट रही तो आरोपी बाइक से आया और पिस्तोल से गोली मारकर भाग गया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed