फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship with his wife, the accused was arrested.

Faridabad News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship with his wife, the accused was arrested.
23 दिसंबर की रात को जीवन नगर गौच्छी में हुई थी वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 23 दिसंबर की रात जीवन नगर गौच्छी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने हत्या के आरोपी शंभू यादव (35) को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक युवक की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में शिकायत दी थी कि उसके किराये के कमरे में शंभू यादव, उसकी पत्नी, बेटी और विकास नामक युवक रह रहे थे। 23-24 दिसंबर की रात को शंभू यादव ने विकास पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक जताते हुए उस पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन



शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंभू यादव (निवासी हाल जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी) को बल्लभगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे लंबे समय से अपनी पत्नी और विकास के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने 23-24 दिसंबर की रात नींद में सो रहे विकास पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शंभू यादव सरूरपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और वारदात के बाद पहचान छुपाने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।



गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त फावड़े की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed