{"_id":"681a58654ee221099e0d3b64","slug":"a-young-man-was-injured-by-stabbing-in-nit-5-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42899-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी पांच में चाकू मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी पांच में चाकू मारकर युवक को किया घायल
विज्ञापन
आरोपियों ने मंगलवार तड़के दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी पांच एरिया में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक जगनूर सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचित की सूचना के बाद युवक के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत देकर एनआईटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पाली निवासी युवक और उसके साथियों पर वारदात का आरोप लगा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में थाना पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
घायल युवक जगनूर सिंह एनआईटी पांच एरिया का रहने वाला है। मामले में पुलिस को शिकायत घायल युवक के पिता हरजिंदर सिंह ने दी है। इनका कहना है कि सोमवार देर रात करीब सवा 3 बजे परिचित नवजीत आहूजा ने उनके मोबाइल पर कॉल कर बताया कि जगनूर अस्पताल में भर्ती है। शिकायतकर्ता बेटे के पास अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि गांव पाली निवासी साहिल भड़ाना उर्फ बन्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जगनूर को चाकू मारकर घायल कर दिया है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके बेटे के पेट, गले, बाजू आदि जगहों पर चाकू से वार किए हैं। पुलिस टीम अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।