फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man died after being hit by a speeding car, his brother is in critical condition.

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर

Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding car, his brother is in critical condition.
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के कुलेना गांव के अंकित की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भाई नरेश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6:45 बजे जल्हाका मोड़ के पास मूलचंद शर्मा के फार्म से पहले थोड़ी दूरी पर हुआ।
विज्ञापन


मृतक के चाचा आदेश कुमार ने बताया कि शाम को अंकित और नरेश दोनों भाई ड्यूटी से घर लौट रहे थे। तभी मोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वरना कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। जांच अधिकारी कन्हैया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार कार और चालक की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article