{"_id":"68aa1b35ae807b507e0d656b","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49752-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट में परिजनों और एनजीओ के सदस्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक युवक के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है, जो एनआईटी-3 स्थित राहुल कॉलोनी का निवासी था और टाइल-पत्थर का काम करता था।
जीआरपी एसएचओ राजपाल ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में कृष्ण ने अपनी पत्नी किरण, बहन टीना, भाई कालू और एक एनजीओ के सदस्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और उसके परिवार के बीच हाल ही में विवाद हुआ था, जिसके चलते मामला डबुआ थाने तक पहुंचा था। मामले में समझौता कर दिया गया था।
विज्ञापन
पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
परिजनों के अनुसार कृष्ण ने पहले भी घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। वहीं, शनिवार सुबह उसने रेलवे स्टेशन पर यह कदम उठाकर सभी को स्तब्ध कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन